राजस्थान प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन से शरीफ के नेतृत्व में मुस्लिम प्रोग्रेसिव फोरम का प्रतिनिधिमंडल खासा कोठी में मिला | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन से शरीफ के नेतृत्व में मुस्लिम प्रोग्रेसिव फोरम का प्रतिनिधिमंडल खासा कोठी में मिला | New India Times

राजस्थान मुस्लिम प्रोग्रेसिव फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल आज खासा कोठी जयपुर में मोहम्मद शरीफ की अगुवाई में शिक्षा मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की मौजूदगी में राजस्थान प्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन से मिलकर विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक शमशेर भालूखां की पैदल दांडी यात्रा व मदरसा पैराटीचर्स के स्थाईकरण के साथ साथ अल्पसंख्यक भाषाओं के खिलाफ हो रहे षडयंत्रों को लेकर एक ज्ञापन उनको देकर शीघ्रता से हल निकालने की मांग की।
शरीफ ने अजय माकन को शमशेर की दांडी यात्रा की गम्भीरता की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाते हुये कहा कि सरकार की बेरुखी से समाज में रोष पनपने व अभी तक सरकार की तरफ से किसी भी स्तर पर इस मामले में बातचीत नहीं करना दुखदायक है। शरीफ ने हाल ही में चार नगर निगम में कांग्रेस के मेयर बनने में किसी भी मुस्लिम को मेयर नहीं बनाने का मुद्दा भी माकन के सामने जब उठाया तो माकन ने कहा कि उन्होंने डिप्टी मेयर मुस्लिम को बनाया है। इस पर शरीफ ने माकन को कहा कि उन्हें डिप्टी मेयर नहीं चाहिए उन्हें मेयर चाहिए। ऐसा नहीं करने से मुस्लिम समुदाय में कांग्रेस के प्रति गलत संदेश जा रहा है।
कुल मिलकर यह है कि राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन से आज खासा कोठी में मिले मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि मंडल को बड़े हलके में लेते नज़र आये। उन्होंने यह तो कहा कि उर्दू व पैराटीचर्स की मांगों पर विचार करेंगे लेकिन वो अन्य मांगों पर बचते हुये प्रतिनिधिमंडल की पूरी बात बिना सुने ही कार में बैठकर रवाना हो गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article