रतनगढ़ माता मंदिर में श्रृद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पूरे समय व्यवस्थाओं पर रखी नज़र | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

रतनगढ़ माता मंदिर में श्रृद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पूरे समय व्यवस्थाओं पर रखी नज़र | New India Times

दतिया जिले के माँ रतनगढ़ माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रृद्धालुओं ने माँ रतनगढ़ माता मंदिर एवं कुँअर बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। दीपावली के दूसरे दिन माँ रतनगढ़ माता मंदिर पर दतिया सहित आसपास जिलों के श्रृद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं के संबंध में पुख्ता प्रवंध किए गए थे। कलेक्टर संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने अधिकारियों के साथ रतनगढ़ स्थल पर उपस्थित रहकर सभी व्यवस्थाओं की कमान संभाली। प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के कारण बिना किसी व्यवधान श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। माँ रतनगढ़ मंदिर पर 15 नवम्बर की रात्रि से ही श्रृद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। गत वर्ष को ध्यान में रखते हुए माँ रतनगढ़ में इस वर्ष भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article