डीडवाना कायमखानी छात्रावास प्रबंध समिति की मीटिंग में कोचिंग चलाने का हुआ निर्णय | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, डीडवाना (राजस्थान), NIT:

डीडवाना कायमखानी छात्रावास प्रबंध समिति की मीटिंग में कोचिंग चलाने का हुआ निर्णय | New India Times

क़ौम के तालीमी (शैक्षिक), क़ौमी (सामाजिक) और मआशी (आर्थिक) तरक्की हेतु काम करना एक महती आवश्यकता मानते हुये क़ौम के इदारों विशेषतः होस्टल्स का उपयोग किया जाने पर सभी उपस्थित लोगों द्वारा बल देते हुये कायमखानी हॉस्टल, डीडवाना को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने के क्रम में आज हॉस्टल के संरक्षक कप्तान साहब अल्लाद्दीन खां झाड़ोद की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गये।
1-आगामी मुक़ाबलाती इम्तिहानत जैसे रीट, पटवारी, हाईकोर्ट एलडीसी आदि के लिए स्तरीय कोचिंग हेतु एक कमेटी का गठन किया गया जो की इस बाबत कार्य योजना बनाकर इसे क्रियान्वित करेगी।

उक्त कमैटी के सदस्य
1-अख़लाक़ खां प्रिंसिपल चौलूखां
2- राजेश खां प्रिंसिपल धनकोली
3-इलियास खां प्रिंसिपल निम्बी कलां
4- सिकंदर खां लेक्चरर चौलूखां (को-ऑर्डिनेटर)
5- अयूब खां लेक्चरर निमोद
6-इलियास खां सीनियर टीचर बेरी छोटी
7-अय्याज़ खां टीचर धनकोली
8-जाकिर खान सीनियर टीचर निम्बी कलां।

पीछे के हॉल के ऊपर सम्पूर्ण सुविधाओं से युक्त कॉम्पिटिशन का अलग ही ब्लॉक जिसमें वातानुकूलित लाइबरेरी, स्मार्ट क्लासरूम आदि शामिल है के बाबत भी एक कमेटी का गठन किया गया है जिस कमेटी के सदस्य हैं…
1-फैज़ मोहम्मद खां (चैन) छोटी छापरी (को -ऑर्डिनेटर)
2-मुमताज खां Ad. SP (Rtd) निम्बी खुर्द
3- मुस्ताक खां CI (Rtd) धनकोली
4- रावत खां AAO (Rtd) धनकोली
5-बहादुर खां STO नूरपुरा.
6-लियाकत खां अध्यापक कुडली
7- नबाब खां अध्यापक अलखपुरा
8-मनफूल खान NRI खारिया।

कायमखानी होस्टल में हुई मिटिंग के पश्चात होस्टल में बच्चों को कोचिग सुविधा देने के लिए होस्टल में अधिकृत कमेटी ने बच्चों से बातचीत के बाद निर्णय लिया कि 17 नवम्बर से सभी कम्टिशन एक्जाम के लिए गणित और रीट के लिए मनोविज्ञान कि कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
उक्त प्रस्तावों की क्रियान्विति पूरी क़ौम के सहयोग और जज्बे से ही संभव बताते हुये सभी सरदारों से गुजारिश की कि तन-मन-धन से इसमें सहयोग करें और अपने बहुमूल्य सुझावों/विचारों से भी अवगत कराते रहें साथ ही कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वाले बच्चों और उनके वालिदैन से अपील की गई है कि इस अवसर का फायदा उठाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version