छिंदवाड़ा के प्रवास पर आईं छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल से भेंट कर दी गई दीपावली की बधाई | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा के प्रवास पर आईं छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल से भेंट कर दी गई दीपावली की बधाई | New India Times

छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके इन दिनों निजी प्रवास पर छिंदवाड़ा पधारी हुई हैं। वह 4 दिनों के प्रवास पर स्थानीयजनों के साथ दीपावली की शुभकामनाएं आदान-प्रदान कर रही हैं। महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के अल्प प्रवास के अवसर पर उनसे सौजन्य भेंट करने सतपुड़ा प्रेस क्लब के संयोजक संजय जैन, अध्यक्ष तरुण बत्रा दमुआ के वरिष्ठ भाजपा नेता पार्षद सुरेश बबुआ कश्यप, अजय मालवीय और अंकित ठाकुर छिंदवाड़ा के सर्किट हाउस में पहुंचे यहां पर उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं सहित अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उनकी कर्मभूमि रही जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र (दमुआ विधान सभा समाहित) में यथाशीघ्र शुभागमन करने का आमंत्रण भी दिया है। इस आमंत्रण पर उन्होंने अपने आगामी दौरे पर जुन्नारदेव पहुंचे पर भी हामी भरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version