ग्वालियर में फूटे लगभग 7 करोड़ के पटाखे, जमकर हुआ आतिशबाजी का व्यापार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में फूटे लगभग 7 करोड़ के पटाखे, जमकर हुआ आतिशबाजी का व्यापार | New India Times

दीपावली महापर्व हर साल की तरह इस साल भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्वालियर वासियों ने आतिशबाजी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। करीब 7 करोड़ रुपये के पटाखे ग्वालियर में फोड़े गए, ऐसे में आतिशबाजी का व्यापार करने वालों में भी संतोष है।

आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ ग्वालियर के सचिव हरीश दीवान ने बताया कि 174 पटाखे की दुकानें मेला मैदान ग्राउंड में लगी थीं। हर दुकान पर औसतन ढाई से 4 लाख के पटाखे बिके व करीब 4 करोड़ का व्यापार हुआ। वहीं गिरवाई नाके पर 14 थोक कि दुकानें हैं, जहां से करीब 3 करोड़ के पटाखों की बिक्री हुई है। ऐसे में ग्वालियर में करीब 7 करोड़ आतिशबाजी का व्यापार लायसेंसी दुकानों से हुआ है। हरीश दीवान का कहना है कि इस साल उतना व्यापार नहीं हुआ, जितना हर साल होता था, मगर व्यापार को संतोषजन कहा जा सकता है। चूंकि इस बार कोरोना के चलते लोगों में थोड़ा भय था व पटाखों के बैन होने की सूचनाएं इंटरनेट मीडिया पर वायरल थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version