मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक जुन्नारदेव एवं ग्राम जमकुंडा, बुरिकला बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए याद किया और उनकी महान कार्य को याद करते हुए पूजा अर्चना की। बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के लिए भगवान माने जाते थे, बिरसा मुंडा देश प्रेमी वनवासी जनजाति समाज के आत्म गौरव व स्वाभिमान को जानने के लिए मां भारती की सेवा में अपने जीवन को बलिदान देकर धरती आभा भगवान बिरसा सदा के लिए अमर हो गए। जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर के दिन आदिवासी अपने गांव में प्रभात फेरी शोक सभा घर में भगवान बिरसा तथा जनजाति का पूजन करते हैं।

इस अवसर पर आदिवासी समाज के शरद उइके, प्रेम शाह मरावी, अंजन लाल कमरे मोतीलाल जोहरी लाल यू नाती, जमकुंडा सरपंच प्रकाश कुमरे जुन्नारदेव ब्लॉक के जीएसयू अध्यक्ष आकाश गोपाल, शीशराम, उमेश धुर्वे, राजू भाटी, संदीप लखन, सिरसा कमलनाथ, बबलू मखन, संजू, सुजीत, रंजीत, सिरसा व आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
