डबरा में सिटी थाना प्रभारी कृष्ण देव सिंह कुशवाह के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ता हुए लामबंद | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डबरा में सिटी थाना प्रभारी कृष्ण देव सिंह कुशवाह के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ता हुए लामबंद | New India Times

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना प्रभारी कृष्णदेव सिंह कुशवाहा पर अभद्र भाषा एवं जाति सूचक गालियां एवं गुंडागर्दी करने का आरोपलगाया है। भीम आर्मी का यह भी आरोप है कि पुलिस थाना प्रभारी द्वारा पिस्टल निकालकर धमकाया गया है।

सेकरा जागीर में जाटव समाज के दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष के मामले में दर्ज कराने सिटी थाने पहुंचे पीड़ित।

पीड़ितों का आरोप सिटी पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही के विरोध में फरियादी की नहीं सुनी फरियाद..।

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने लगाया नेशनल हाईवे के पिछोर तिराह पर चक्का जाम।

पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, सिटी थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी कर रही है जाम लगाकर जंगी प्रदर्शन।

1 घंटे से अधिक समय से नेशनल हाईवे पिछोर तिराहा पर जाम, भारी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम।

मौके पर पहुंच कर एसडीएम प्रदीप शर्मा और सिटी पुलिस ने किया हालात को काबू में।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version