कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रतनगढ़ मंदिर पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रतनगढ़ मंदिर पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

दतिया कलेक्टर श्री संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने रविवार को रतनगढ़ माता मंदिर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एसएस रावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित अधिकारीगण साथ थे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रतनगढ़ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मां रतनगढ़ के मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रतनगढ़ में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, श्रद्धालु मास्क का उपयोग करें और उनके हाथों को सैनिटाइज भी कराया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version