कलेक्टर श्रीकान्त बनोठ की हुई  हरदा वापसी, जारी हुआ आदेश | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​कलेक्टर श्रीकान्त बनोठ की हुई  हरदा वापसी, जारी हुआ आदेश | New India Timesमध्यप्रदेश शासन ने तीन दिन पहले हरदा कलेक्टर पद से हटाए गए श्रीकांत बनोठ को एक बार फिर हरदा की कमान सौंप दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज जारी एक आदेश के अनुसार इस संबंध में जारी किए गए 24 मई के आदेश को निरस्त करते हुए श्री बनोठ को हरदा कलेक्टर पद और तरुण राठी को उपसचिव मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग और कार्यपालक संचालक राज्य खनिज निगम (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पूर्व की तरह पदस्थ रहेंगे। विभाग ने इसके पहले 24 मई को श्री बनोठ को प्रदेश शासन में उपसचिव और श्री राठी को हरदा कलेक्टर के तौर पर पदस्थ किया था।​कलेक्टर श्रीकान्त बनोठ की हुई  हरदा वापसी, जारी हुआ आदेश | New India Timesश्री बनोठ और जिले के कद्दावर भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व मंत्री कमल पटेल के बीच का विवाद कई दिन से सुर्खियों में है। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों पर नर्मदा में अवैध खनन में लिप्त होने का आरोप लगाया था। इसके कुछ दिन बाद तत्कालीन कलेक्टर बनोठ ने मंत्री पटेल के बेटे सुदीप पटेल को आपराधिक मामलों में जिलाबदर कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद सुदीप पटेल ने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियां भी कीं थीं। पूर्व मंत्री पटेल ने कई अधिकारियों से अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई थी। पूरे विवाद के बीच कलेक्टर बनोठ को वहां से हटा दिया गया था। श्री पटेल इस मामले को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण भी चले गए थे। मामले में पार्टी की प्रदेश इकाई ने भी कार्रवाई करते हुए कल ही श्री पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे उनकी सार्वजनिक बयानबाजी पर सात दिन में जवाब मांगा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version