जमीअत सदभावना मंच द्वारा दीपावली के मौके पर गरीब जरुरत मंद लोगों की जिंदगी में बिखेरी गई खुशियां | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत सदभावना मंच द्वारा दीपावली के मौके पर गरीब जरुरत मंद लोगों की जिंदगी में बिखेरी गई खुशियां | New India Times

जमीअत सदभावना मंच द्वारा हर वर्ष दीपावली के मौके पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है लेकीन इस समय हमारे देश में कोरोना काल चल रहा है ऐसे में बड़े आयोजन करना संभव नहीं है पर त्यौहार की खुशियां भी महत्वपूर्ण हैं। जहाँ पूरा शहर और घर आँगन रोशन रहते है वहीं कुछ घर ऐसे भी होते हैं जहां दीपों की रोशनी नहीं पहुंचती है और दीपावली की रौनक कम लगने लगती है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों की इस दीपावली को अधिक रौशन करने के लिए जमीअत सद्भावना मंच द्वारा गरीब के घर खुशियों की दीपावली संकल्प के साथ कुछ गरीब परिवारों को राशन प्रदान किया गया ताकि इन जरूरतमंद परिवारों को खुशियों का तोहफा मिल सके। जमीअत सदभावना मंच की ओर से हाजी मोहम्मद इमरान, मुफ्ती क़ाज़ी मोहम्मद राफे, नरेश भाई, हनीफ़ अय्यूबी ने ज़रूरतमंद बच्चो में दीवाली के दीप फुलझड़ी आदि वितरण कर दीपावली की बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version