अल्लाह उस पर दया नहीं करता जो लोगों पर दया नहीं करता: सुलेमानिया फाउंडेशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट के युवाओं ने ठंड के मौसम में गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिये की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

अल्लाह उस पर दया नहीं करता जो लोगों पर दया नहीं करता: सुलेमानिया फाउंडेशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट के युवाओं ने ठंड के मौसम में गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिये की अपील | New India Times

भोपाल की सुलेमानिया फाउंडेशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट ने सर्दी के मौसम में ऐसे लोगों की मदद के लिये अपील की है जिनके पास न तो ओढ़ने के लिए कम्बल होता है और न ही पहनने के लिए गर्म कपड़े।

सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सकें ताकि ठिठुरते हुए रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कंबल आदि का वितरण कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

अल्लाह उस पर दया नहीं करता जो लोगों पर दया नहीं करता: सुलेमानिया फाउंडेशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट के युवाओं ने ठंड के मौसम में गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिये की अपील | New India Times

गरीबों के लिए सर्दी का मौसम काफी कष्टप्रद रहता है। गर्मी में तो काम चल जाता है, कहीं भी पड़े रहो इतनी दिक्कत नहीं होती लेकिन सर्दी में उनके लिए भारी मुसीबत होती है। कड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के उनको रातें गुजारनी पड़ती हैं। ठिठुरते हुए वह किसी तरह से रात व्यतीत करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुये सुलेमानिया फाउंडेशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट के कुछ युवाओं ने इस ठंड के मौसम में गरीब बेसहारा लोगों की मदद की पहल की है। आपकी थोड़ी सी मदद इन बेसहारा महिलाओं, बच्चों और वृद्धों की जिंदगी में सुकून की गर्माहट ला सकती है।
कड़कड़ाती ठंड में सड़क किनारे, फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और टेम्परेरी शेल्टर्स में सैंकडों की तादाद में ऐसे गरीब लोग दिख जाते हैं जिनके पास न तो ओढ़ने के लिए कम्बल होता है और न ही पहनने के लिए गर्म कपड़े। ठंड का मौसम इन बेसहारा गरीबों पर कहर बन कर टूटता है।
आप भी पुराने गर्म कपड़े, कम्बल या नकद राशि के जरिए इस काम में सहयोग के लिऐ Phone pay, Google pay, paytm 9753067836 पर कर सकते हैं। आप की मदद ट्रस्ट के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचा दी जाएगी ताकि वह भी कड़कड़ाती ठंड में सुकून की नींद सो सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version