डूंगरिया से डब्ल्यूसीएल कन्हान कार्यालय डूंगरिया के अंतर्गत आने वाली ओपन कॉस्ट माईनस नंबर दो घोड़ावाडी बंद, ओपन कास्ट के इन क्षेत्रों में दिन दहाड़े हो रही हैं चोरी की वारदातें | New India Times

मो.मुजम्मिल, डूंगरिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया से डब्ल्यूसीएल कन्हान कार्यालय डूंगरिया के अंतर्गत आने वाली ओपन कॉस्ट माईनस नंबर दो घोड़ावाडी बंद, ओपन कास्ट के इन क्षेत्रों में दिन दहाड़े हो रही हैं चोरी की वारदातें | New India Times

डूंगरिया से डब्ल्यूसीएल कन्हान कार्यालय डूंगरिया के अंतर्गत आने वाली ओपन कॉस्ट माईनस नंबर दो घोड़ावाडी बंद होने से ओपन कास्ट के इन क्षेत्रों में दिन दहाड़े चोरियों की वारदातें हो रही हैं।

खुलेआम डब्ल्यूसीएल कंपनी की संपत्ति को चोरों द्वारा लूटे जा रहा है। झरना क्वार्टरों में लोहे के कांटे चल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक लोहा माफिया इन कार्यों में लिप्त है। क्षेत्र में इस समय डब्ल्यूसीएल की संपत्ति फूटानों की तरह लूट रही है क्योंकि डब्ल्यूसीएल कन्हान कार्यालय क्षेत्र में जो सुरक्षा अधिकारी को यह जवाबदारी दी गई है उनकी लापरवाही पर निशान लगता है क्योंकि इसके पूर्व सिविल विभाग में कार्यरत उनके चर्चे क्षेत्र में काफी चले। इन लापरवाह अधिकारियों की वजह से हमारा क्षेत्र उजड़ रहा है, खदानें बंद हो चुकी हैं, बची कुची संपत्ति बर्बाद हो रही है। डूंगरिया क्षेत्र में कहां क्षेत्र का सबसे बड़ा एरिया स्टोर रीजनल वर्कशॉप अब चोरों के निशाने में आ चुका है। बाहरी चोर क्षेत्र में बड़ी वारदातें कर रहे हैं। रीजनल वर्कशॉप में महिला सुरक्षा एरिया स्टोर में महिला सुरक्षा जबकि इन दोनों स्थानों पर कई करोड़ कि संपत्ति रखी गई है। आसपास झाड़ियां रोशनी की कमी होने और महिला डंडा गाड़ होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। कन्हान में बैठे मुखिया सुस्त नज़र आ रहे हैं क्योंकि सुरक्षा के जवाबदार क्षेत्र की सुरक्षा अधिकारी अपनी जवाबदारी नहीं निभा पा रहे हैं। जल्द से जल्द डब्ल्यूसीएल हेडक्वार्टर को कोई बड़ा कदम उठाना होगा। हमारा क्षेत्र खदाने बंद होने से उजाड़ रहा है व्यापारी कई लाखों रुपए लगाकर ग्राहक की रास्ता देखते हैं जिनकी पीढ़ियां इस क्षेत्र में गुजर चुकी हैं, अब वह इस स्थिति में जाएं तो कहां जाएं, अपनी रोजी-रोटी की आस में सरकारों से आस लगाए गए थे की डूंगरिया क्षेत्र की तेडी इमली खदान अगर चालू हो जाती है तो यह उजड़ा हुआ क्षेत्र फिर से हरा भरा हो जाएगा, क्षेत्र में बेरोजगारी कम होगी किंतु जूनियर में जनप्रतिनिधि इसको सख्त से सख्त बड़े कदम उठाएं तो क्षेत्र फिर से हरा भरा हो सकता है और राष्ट्र की संपत्ति को लूटने से डब्ल्यूसीएल के उच्च अधिकारी रोकें, लाखों रुपए की पेमेंट पाने वाली सीआईएसएफ गन लेकर खास जगहों में बैठी रहती है किंतु जिन स्थानों पर एरिया स्टोर रीजनल वर्कशॉप पर गनधारी होने चाहिए वहां महिला गार्ड लगाई जाती है, बेसहारा महिलाएं खुद की जान बचाएं की कंपनी की रक्षा करें। आज दिनांक 12 नवंबर को दिनदहाड़े कबाड़ी की गैंग ने धावा बोला, चोरियां की जा रही हैं पर डब्ल्यूसीएल सुरक्षा अधिकारी करोड़ों की संपत्ति के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। क्षेत्र में पुलिस विभाग की कमी नजर आती है। पहला दायित्व अपनी संपत्ति की रक्षा करना डब्ल्यूसीएल सुरक्षा अधिकारी कन्हान की मुखिया का बनता है, अपनी गलती पुलिस प्रशासन पर थोपी है, क्या विजिलेंस सतर्कता विभाग सोता नजर आ रहा है? राष्ट्र की संपत्ति लुट रही है। कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता क्षेत्र के ग्रामीण मांगते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article