बिना अनुमति मुख्यालय न छोडें अधिकारी-कर्मचारी, नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

बिना अनुमति मुख्यालय न छोडें अधिकारी-कर्मचारी, नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी | New India Times

सवाईमाधोपुर और गंगापुर सिटी नगरपरिषद चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने तक कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नन्नूमल पहाडिया की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कोई भी अधिकारी अपने स्तर पर अधीनस्थ अधिकारी- कर्मचारी को न तो मुख्यालय छोड़ने की अनुमति देगा, न ही किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत करेगा। इसके लिये उसे जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्व स्वीकृति लेनी होगी।
जिले की दोनों नगरपरिषदों में 60-60 वार्ड हैं। वार्ड पार्षद के लिये मतदान 11 दिसम्बर को ईवीएम से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिए 23 नवम्बर को लोक सूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 27 नवम्बर नामांकन दाखिल करने की अन्तिम तिथि है। इस निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह साढे 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किये जायेंगे। 1 दिसम्बर को सुबह साढे 10 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 3 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 4 दिसम्बर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 11 दिसम्बर को होने वाले मतदान की गणना 13 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से होगी। नगरपरिषद वार्ड पार्षद चुनाव के लिये अधिकतम खर्च सीमा ढेड लाख रूपये निर्धारित की गई है।
सभापति पद के लिये 14 दिसम्बर को लोक सूचना जारी होगी। 14 और 15 दिसम्बर को सुबह साढे 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। इनकी संवीक्षा 16 दिसम्बर को सुबह साढे 10 बजे से होगी। 17 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 17 दिसम्बर को ही चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। सभापति के लिये मतदान 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जायेगी। उप सभापति का चुनाव 21 दिसम्बर को होगा। इसी दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी, 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे, साढे 11 बजे से इनकी संवीक्षा शुरू होगी तथा अपरान्ह 2 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। मतदान का समय अपरान्ह ढाई बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version