डबरा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद अपने मन की बात मीडिया के सामने रखी पूर्व मंत्री इमरती देवी ने | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डबरा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद अपने मन की बात मीडिया के सामने रखी पूर्व मंत्री इमरती देवी ने | New India Times

डबरा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद अपने मन की बात मीडिया के सामने रखते हुए पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस की सीट थी, मैंने भाजपा के वोट डबल कर दिए, मेरी तो जीत हुई है हार नहीं। बीजेपी को जहां से पहले 4 वोट मिलते थे मैंने 400 वोट लाए हैं। डबरा कांग्रेस की सीट थी चाहे विधानसभा हो या लोकसभा कांग्रेस जीतती रही है। कुछ गलतियां मेरी भी रही होंगी जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा है। हार की जिम्मेदारी मैं खुद लेती हूं, मैंने कभी नहीं कहा हाथ उठाओ कसम खाओ। पांच चुनाव लड़े ऐसे कभी नहीं कहा दुनिया कुछ भी कहे लेकिन मेरे लिए नरोत्तम मिश्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बहुत काम किया है। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कहने वाले तो कहते हैं इमरती बिकी है, मेरे साथ भीतरघात हुआ है। मेरी कमी रही होगी इसलिए चुनाव हार गई, अगर पार्टी ने दोबारा से टिकट दिया तो फिर से चुनाव लडूंगी और जीतूंगी भी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version