रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जन सहयोग से लायंस सेवा समिति दमुआ द्वारा दीपावली पर्व के पूर्व नई साड़ियां धोती कपड़े वह गर्म कपड़े व अन्य सामग्री वितरण किया गया,कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रविशंकर साहू उपाध्यक्ष डॉ.आर. के. विश्वकर्मा सचिव बृजलाल प्रजापति सह सचिव रतनलाल सूर्या सदस्य मंगल चंचल,बहन कमला साहू,कु.मनीषा साहू पत्रकार रमेश कुमार राही,रफीक आलम , शिव यादव, खान प्रबंधक आर.एस. पवार, लच्छू खातरकर,पंजाब राव,दीपक साहू, रंजीत ठाकुर आदि विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम 14 जनवरी 2016 से निरंतर चल रहा है जिसमें प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक गरीब भोज सेवा की जाती है रविवार अवकाश तथा प्रति सप्ताह मंगलवार गरीब जरूरतमंदों को कपड़े वितरण किया जाता है प्रति पर्व दीपावली रक्षाबंधन मैं नई साड़िया व कपड़ों का वितरण किया जाता है पता प्रति माह का पहला मंगलवार नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है ठंड में गरम कपड़े कंबल, गर्मी में प्याऊ, व जूते चप्पल वितरण तथा बारिश में गोमची व छाते वितरण किए जाते हैं प्रति वर्ष 14 जनवरी को समिति अपना वार्षिक उत्सव में शिक्षाप्रद ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशाल आयोजन करती है, उनके सभी आयोजन मानव समाज सेवा उत्कृष्ट नमूना है, कोरोना काल में भी इनके कार्यो से लोगों को बड़ी राहत मिली है, इनकी पूरी टीम साधुवाद की पात्र है।

आप सभी लोगों को सेवा कार्य के लिए साधुवाद