मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस देश जो कि कृषि प्रधान देश है किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य कैसे मिले किसानों को हितों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दोनों सदनों में कृषि बिल लाकर किसानों की पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति को सुधारने हेतु इस बिल को संसद में पारित कर आने वाले समय में किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा, उक्त बातें वार्ड क्रमांक 15 के प्रभारी संजय जैन, वार्ड प्रभारी नारायण डेरिया अन्ना ने उक्त बैठक में व्यक्त किए। बैठक में वार्ड के वरिष्ठ अधिवक्ता भाजपा नेता जितेंद्र कुशवाहा सहित भाजपा के वार्ड के कार्यकर्ता महेश साहू, नितेश पंडोले, सुंदर आचार्य, वीरेंद्र, ऋतुराज मालवी, आकाश मालवीय, भीम सहित अन्य बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में नगर मंडल के अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन के निर्देश पर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सहित मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को शासन के लाभ से अवगत कर लाभान्वित होने की अपील की साथ ही वार्ड प्रभारी संजय जैन ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति से अवगत करा कर अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक का संचालन वार्ड प्रभारी नारायण डेहरिया ने किया।
