मो.मुजम्मिल, डूंगरिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

केंद्र सरकार के खिलाफ आज 9 नवंबर 2020 को शाम 5:00 बजे भारतीय मजदूर संघ द्वारा जीएम कार्यालय कन्हान एरिया डूंगरिया में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पेंच कन्हान भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष सुख अमृत पारस, शिवदयाल बिसन्दरे और क्षेत्र के पदाधिकारी यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा महाप्रबंधक कन्हान एरिया को ज्ञापन सौंपा गया। कन्हान एरिया महाप्रबंधक की उपस्थिति ना होने के कारण जीएम ऑपरेशन कार्मिक प्रबंधक को यह ज्ञापन सौंपा गया। मांग पत्र में जो मांगे रखी गई है उन्हें पढ़कर अध्यक्ष द्वारा सुनाया गया कि कोल ब्लॉक की कमर्शियल माइनिंग हेतु चल रही नीलामी प्रक्रिया को निरस्त किया जाए। कोल इंडिया के शेयरों का विनिवेश अथवा बाई वक्त पर तत्काल रोक लगाई जाए और कोई इंडिया एवं सिंगरैली कॉल रीच कंपनी लिमिटेड को कमजोर करने के किसी भी कदम को तुरंत रोका जाए। सीएमपीडीआई को कोल इंडिया के अलग करने की योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए। कोल इंडिया और सिंगरैली कॉलरिज कंपनी लिमिटेड में कार्य ठेका मजदूर के लिए कोल इंडिया की हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित वेतन भुगतान लागू करना सुनिश्चित किया जाए। संदर्भ सीआईएएल परिपत्र संख्या सीवी जेबीसीसीआई एचपीसी 566 दिनांक 18 2013 अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और यूनियन के मेंबर और कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञापन शांतिपूर्वक शासन के नियम का पालन करते हुए दिया गया।
