मुख्यमंत्री कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार:  82 अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगें 13 लाख, 2 कमिश्नर और 10 कलेक्टर भी होंगे पुरस्कृत | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​मुख्यमंत्री कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार:  82 अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगें 13 लाख, 2 कमिश्नर और 10 कलेक्टर भी होंगे पुरस्कृत | New India Timesकौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मुख्यमंत्री कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा जायेगा। कुल 82 अधिकारी-कर्मचारी को 13 लाख 5 हजार रुपये के पुरस्कार दिये जायेंगे।

पुरस्कार योजना का उद्देश्य कौशल विकास योजनाओं के गुणात्मक एवं सकारात्मक परिणाम में वृद्धि के लिये अधिकारियों/ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है। मुख्य रूप से “रोजगार की पढ़ाई-चलें आई.टी.आई.”, मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन एवं कौशल्या योजना के क्रियान्वयन और युवाओं के प्लेसमेंट के लिए बेहतर कार्य करना चयन के मुख्य आधार होंगे।​
मुख्यमंत्री कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार:  82 अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगें 13 लाख, 2 कमिश्नर और 10 कलेक्टर भी होंगे पुरस्कृत | New India Timesतकनीकी शिक्षा, कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने बताया कि 2 कमिश्नर, 10 कलेक्टर, 3 जिला शिक्षा अधिकारी/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, 2 संयुक्त संचालक कौशल विकास, 8 प्राचार्य कौशल विकास, 16 प्रशिक्षण अधिकारी कौशल विकास, 3 स्टेट टीम के सदस्य, 3 राज्य स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, 3 कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहीं अन्य 24 विभाग की टीम, 16 केम्पेन मैनेजर और 16 स्टाफ कौशल विकास विभाग को पुरस्कृत किया जायेगा। नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। विभाग की वेबसाइट mpskill.gov.in पर आवेदन करना होगा। पुरस्कार प्रति वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा दिये जायेंगे। चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे। तीसरे चरण में प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा की अध्यक्षता में गठित समिति नामांकितों को समिति के समक्ष प्रस्तुतीकरण देने के लिए बुलायेगी। इसके बाद पुरस्कार के लिए चयन किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version