मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

केवलारी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क निर्माण को लेकर नगर एवं ग्रामवासियों द्वारा पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में कहा गया कि जुन्नारदेव रेस्ट हाउस के सामने पंचशील कॉलोनी से आलीवाडा, टाटरवाडा,केवलारी मार्ग में अत्यधिक गड्ढे हो चुके हैं, गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। इस मार्ग से आवागमन दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। जगह-जगह गड्ढों से बाइक सवार गिर रहे हैं। वहीं सड़क की गिट्टियां उचट कर लोगों को चोटिल कर रही हैं।

10 वर्ष पूर्व हुए सड़क निर्माण के बाद इसके मेंटेनेंस की ओर लोक निर्माण विभाग उदासीनता दिखता है जिसके चलते सड़के चलने योग्य नहीं है। जनता सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरसती रहती है। घटिया जर्जर सड़क से ग्रामीण लोगों को उपचार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं सड़क के अभाव में समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीण जनों को जान से हाथ धोना पड़ता है। क्षेत्र की इस विकराल समस्याओं को देखते हुए तत्काल सड़क निर्माण कराया जाना जनहित में जरूरी है। वर्तमान में बरसात के बाद सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवा कर सड़क मार्ग चलने लायक बनाने की मांग की गई है।विगत 10-15 वर्ष पूर्व यह सड़क का निर्माण हुआ था ।जो दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। जिस को तत्काल बनवाने की मांग शशीकांत मालवीय, मनोहर चौकसे, राजेश कैथवास, दर्शन विश्वकर्मा, विशेष चौरसिया, गोलू चौकसे आदि लोगों ने किया है।
