सपा सरकार में ही प्रदेश का विकास संभव: शकील खान | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

सपा सरकार में ही प्रदेश का विकास संभव: शकील खान | New India Times

आज समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक बीकेडी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता शकील खान एवं अध्यक्षता यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में लाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी संगठन को मजबूत करना है ताकि 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर गांव गरीब किसानों के विकास के लिए कार्य हो सके।
उक्त बैठक में राहुल चक्रवर्ती को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का विधानसभा सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋषभ पाठक, भाऊ देव सिंह, प्रिंस चौबे, शिवेंद्र मित्तल, शिवा अग्रवाल, राहुल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन ऋषभ पाठक ने किया। अंत में सभी का आभार पूर्व सभासद अमित कुशवाहा ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version