भूख हड़ताल पर देश का अन्नदाता, नहीं ले रहा है कोई सुध | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

भूख हड़ताल पर देश का अन्नदाता, नहीं ले रहा है कोई सुध | New India Times

एक तरफ जहां देश की सरकार किसानों के लिए हर तरह के संसाधन मुहैया कराने की बात कह रही है और किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयत्न कर रही है वहीं दूसरी तरफ शासन में बैठे नौकरशाह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूरा मामला लखीमपुर जनपद की मैगलगंज गल्ला मंडी का है जहां पिछले 24 घंटे से क्षेत्र के किसान अपनी फसल को बाजिब मूल्य में बिक्री हेतु राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आपको बता दें कहने को तो मैगलगंज में शासन के द्वारा 4 धान क्रय केंद्र लगाए गए हैं लेकिन वास्तव में एक क्रय केंद्र को छोड़कर शेष तीनों क्रय केंद्र बंद पड़े हैं, मंडी परिसर में किसानों की ट्रालियां पिछले महीने भर से खड़ी हैं लेकिन तौल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है ऐसे में किसान बड़ी पशोपेश स्थिति में हैं इन्हें अपनी धान बिक्री का कोई भी रास्ता नजर नहीं आ रहा है। किसानों की मांग है कि शासन जल्द से जल्द हमारे धान बिक्री का ठोस रास्ता निकाले अन्यथा किसान आमरण अनशन के लिए मजबूर होगा।
भूख हड़ताल में लखनऊ से आए हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन मंडल महामंत्री पिंदर सिंह सिद्धू, जिला अध्यक्ष गुर पेज सिंह सिद्धू, युवा जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह के नेतृत्व में यह धरना चल चल रहा है जिसमें मीडिया प्रभारी परगट सिंह, जिला उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, जिला संगठन मंत्री देव कुमार, हरप्रीत सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version