धौलपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 189.90 किलोग्राम अवैध गांजा, दो तस्कर एवं तस्करी में ट्रक को भी किया जब्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 189.90 किलोग्राम अवैध गांजा, दो तस्कर एवं तस्करी में ट्रक को भी किया जब्त | New India Times

राज्य अपराध शाखा जयपुर को उडीसा से तस्करी में अवैध गांजा की खेप आने का इनपुट प्राप्त हुआ था, जिसकी जानकारी धौलपुर पुलिस को देने पर जिला पुलिस एवं राज्य अपराध शाखा ने अवैध मादक पदार्थों की खेप की धरपकड़ के लिए संयुक्त रणनीति बनाई, जिससे तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार ज्ञात हुआ कि ट्रक नंबर आरजे-11जीए 1842 में मध्यप्रदेश की तरफ से से गांजा भरकर आगरा की तरफ लाया जा रहा है, जिसका सत्यापन एवं तकनीकी विश्लेषण करा कर उक्त सूचना पर थानाधिकारी थाना कोतवाली राजेश पाठक पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर सागरपाडा पर गांजे को बरामद करने व तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए नाकाबंदी कराई गई। दौराने नाकाबंदी मध्यप्रदेश की तरफ से तिरपाल से ढका हुआ ट्रक नंबर एचआर आरजे-37जीए 1842 धौलपुर की तरफ आता हुआ दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम ने बैरिकेड लगाकर रुकवाया। ट्रक की बारीकी से तलाशी ली तो ट्रक में रखे कीटनाशक दवाईयों के कार्टून व कट्टो में 26 पैकेट में 189.9 किलो गांजा बरामद किया गया है और मौके से आरोपी मलखान पुत्र रामदल जाति मीणा निवासी उमरेह थाना सदर बाडी जिला धौलपुर एवं अर्जुन मीणा पुत्र श्याम सिंह जाति मीणा निवासी सुनकई थाना सरमथुरा जिला धौलपुर को डिटेन किया गया है। दोनों ही आरोपियों से अवैध गांजा तस्करी के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version