सत्यदेव शर्मा ने अपनी प्लेटलेट देकर डेंगू से ग्रस्त बच्चे की बचाई जान | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

सत्यदेव शर्मा ने अपनी प्लेटलेट देकर डेंगू से ग्रस्त बच्चे की बचाई जान | New India Times

एक मरीज जो डेंगू से ग्रस्त था उसका नाम प्रिंस है वह मथुरा के विपिन नर्सिंग होम में भर्ती है उसकी उम्र 14 साल की है, उसका प्लेटलेट 12000 रह गा था। परिवार वालों को काफी घूमने ए पॉजिटिव (A+) का जब कोई डोनर नहीं मिला तो इसकी सूचना ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को मिली। ए पॉजिटिव डोनर की तलाश करने के बाद अपनी टीम से प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा ने अपनी स्वेच्छा से बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए लाइफ केयर ब्लड बैंक नेशनल हाइवे मथुरा में पहुंच कर निर्देशक बृजेश शर्मा के निर्देशन में प्लेटलेट्स दी गई जिससे बच्चे की जिंदगी बचाई गई क्योंकि बच्चे की जिंदगी खतरे में पहुंच गई थी और अगर बच्चे को आज प्लेटलेट्स नहीं दी जाती तो जिंदगी बचाना मुश्किल था। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपनी समिति के प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा को पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version