भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ समिति गठित कर जन-जन से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बनाई योजना | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ समिति गठित कर जन-जन से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बनाई योजना | New India Times

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हाल ही में संसद के दोनों सदनों में कृषि सुधार विधेयकों को पारित किया गया, इसी संबंध में शीर्ष नेतृत्व व भाजपा नगर मंडल के निर्देशानुसार मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रभारियों द्वारा बूथ समिति की बैठक ली जा रही है। प्रभारियों द्वारा भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं का आमजन को लाभ प्राप्त हो इसकी जिम्मेदारी नवगठित बूथ समिति सदस्यों को दी गई है। इसी क्रम में कल भाजपा नगर मंडल के ग्राम पंचायत रिछेड़ा के डोरली में बूथ क्रमांक 188, 189 ग्राम मोहरिया के बूथ क्रमांक 183, शहर के वार्ड नम्बर 13 के बूथ क्रमांक 218, वार्ड नम्बर 12 के बूथ क्रमांक 217, वार्ड नम्बर 3 के बूथ क्रमांक 207, 208 में बैठक ली गई। बैठक में प्रभारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, महामंत्री मेशलाल चंचल, सी. पी. शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, जगन्नाथ यदुवंशी, सहप्रभारी भारत भूषण अरोरा, राजेश झरबड़े, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, मंडल मंत्री दुर्गा यदुवंशी, अंकुर रघुवंशी, मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, रमेश सालोडे, शिवराम पवार, ओमती दया, शरद कुरोलिया, धारा सिंह यदुवंशी, किसनू मसराम, संतोष यदुवंशी, लल्लू काका, अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव, प्रवीण चौहान, नितेश राजपूत, विजय पाल, निखिल साहू,राहुल मुंगेर, राधेश्याम यदुवंशी सहित बूथ अध्यक्ष किसान बंधु व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version