ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश ने मनाया दीपावली महोत्सव | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश ने मनाया दीपावली महोत्सव | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश व भागवत मानव कल्याण मिशन के संयुक्त तत्वाधान में जस्टिस फॉर चिल्ड्रेंस स्ट्रीट स्कूल गोपाल नगर मथुरा में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दीपावली महोत्सव का शुभारम्भ बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित वा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वा निगम मथुरा की वार्ड नम्बर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने संयुक्त रुप से भगवान श्री राधा कृष्ण जी की छवि का माल्यार्पण व पूजन कर किया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा ऐसे आयोजनों से समाज को मजबूती मिलती है जो लोग सामर्थ्य हैं वह अपने से कमजोर लोग ऐसे लोगों की मदद करें जो मदद के लायक है उन्होंने सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमें चाहिए हम अपनी बचत करते हुए दीपावली पर फिजूलखर्ची रोकते हुए इस तरह के रुपए बचाते हुए जरूरतमंद लोगों को मदद करनी चाहिए क्योंकि खुशियां हमेशा बांटने से बढ़ती हैं। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके दूसरे लोगों की मदद कर सकती हैं। कुमारी श्रुति भारद्वाज के द्वारा अपना जन्मदिन गरीब लोगों के बीच में मनाया गया। दीपावली महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व कोविड-19 कोरोना के मध्य नजर रखते हुए महिलाओं और बच्चों को समिति की मास्क बैंक की तरफ से 1000 मास्क वितरित किए गए ,उसके बाद गरीब निराश्रित माताओ को 51 साडी दी गयी व बच्चो को पेटीज, बिस्कुट, टाफियां आदि प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में सुश्री नीतू यादव मुकेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल जय पन्डित, गंगाधर अरोरा, अर्जुन पन्डित, हेमन्त अग्रवाल, सतीश शर्मा, बृजेश शर्मा, ऋषि तिवारी, विनायक भारद्धाज, आराधना भारद्धाज कुंज बिहारी गौतम वर्षा अरोरा रमा शर्मा, पंकज पंडित जगदीश सक्सेना, संतोष कुलश्रेष्ठ कमला शर्मा उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version