संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT;
ग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में करोड़ों के प्रोजेक्ट का काम चल रहा है लेकिन नगर निगम के सभापति राकेश माहौर के वार्ड 38 में ही गन्दगी के ढेर लगे हैं, जब सभापति ही अपना वार्ड साफ़ व स्वच्छ नही रख पा रहे हैं तो फिर बाकी शहर का हाल क्या होगा? जब मीडिया टीम ने शहर के कई वार्डो में कैमरे के साथ भ्रमण किया तो जगह जगह गन्दगी के ढेर मिले।शहर वासियों को निगम सन्देश दे रहा है कि शहर को स्वच्छ बनाये रखें, लेकिन जिम्मेदार नेताओं के वार्ड में ही गन्दगी का अंबार लगा हुआ है यह स्मार्ट सिटी के प्रोग्राम पर सवालिया निशान लगा रहा है।
