हिंदू वाहिनी का न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

हिंदू वाहिनी का न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न | New India Times

हिंदू युवा वाहिनी जनपद लखीमपुर खीरी की ब्लाक इकाई कुंभी गोला की न्याय पंचायत मढिया ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद के ग्राम तकिया में गत दिवस एक न्याय पंचायत स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विपिन मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला कार्यसमिति सदस्य आत्मानंद शुक्ला अमीन नगर ने हनुमान चालीसा का पाठ कर के कार्यक्रम की शुरुआत की।

हिंदू वाहिनी का न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न | New India Times

जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने हिंदुत्व पर बात करते हुए कहा कि किसी भी हिंदू का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता यह समझ कर कार्य करें की गौ रक्षा पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के संगठन के हम सभी कार्यकर्ता हैं हिंदुत्व के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए निरंतर कार्य करते रहेंगे, विधर्मीयों के आगे नहीं झुकेंगे। शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए राष्ट्रवादी अभियान के तहत अंकुश लगाने का कार्य संगठन करेगा। साथी संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव गली-गली जाकर लोगों को हिंदुत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ संगठन हिंदू समाज से अपील करेंगे कि अपने अपने घर पर अपने घर के सदस्यों के फोन को चेक करते रहें क्योंकि हमारे घर के बच्चे लव जिहाद का शिकार ना होने पाए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महाराज जी लव जिहाद पर कानून लाने जा रहे हैं अब कोई विधर्मी बख्शा नहीं जाएगा। सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी मितौली इंदु कुमार पांडेय, तहसील अध्यक्ष गोला पीयूष जायसवाल, ब्लॉक संयोजक कुंभी गोला बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुंभी गोला सोनू मिश्रा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी योगेश प्रजापति, तहसील प्रभारी मोहम्मदी आकाश अवस्थी, अरुण दीक्षित, आत्मानंद शुक्ला, तहसील उपाध्यक्ष मितौली गुड्डन शुक्ला, जेपी यादव, अभिषेक शुक्ला, पंकज मिश्रा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version