पैतृक सम्पत्ति के विवाद को लेकर हुई हत्या का अनावरण करते हुए थाना गोला पुलिस द्वारा अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

पैतृक सम्पत्ति के विवाद को लेकर हुई हत्या का अनावरण करते हुए थाना गोला पुलिस द्वारा अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार | New India Times

दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को सूरज पुत्र श्रवण मिश्रा नि0 कुम्हारन टोला थाना गोला जनपद खीरी द्वारा अपने भाई रामजी मिश्रा की मृत्यु किसी अज्ञात कारण से हो जाने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर मृतक रामजी मिश्रा उपरोक्त के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की मृत्यु गला घोटने (Strangulation) के कारण होना पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना गोला पर मु0अ0सं0 670/2020 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि मुकदमा उपरोक्त में मृतक रामजी मिश्रा की नशे की लत व पैतृक संपत्ति को लेकर अपने बड़े भाई से विवाद होता था। इसी कारण मृतक रामजी मिश्रा के सगे बड़े भाई द्वारा रामजी मिश्रा की स्टॉल से गला घोंट कर हत्या कर दी। विवेचना के क्रम मे घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त सूरज पुत्र श्रवण मिश्रा नि0 ग्राम कुम्हारन टोला थाना गोला खीरी को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही पर हत्या मे प्रयुक्त स्टॉल (आलाकत्ल) पुलिस द्वारा द्वारा बरामद कर लिया गया है। घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी श्री विजय ढुल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 5000 रु0 नकद पुरुस्कार दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 अरविन्द पाण्डेय
2.उ0नि0 योगेश शंखधार
3.का0 ललित
4.का0 नन्दन सिंह
5.का0 आशीष कुमार

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version