जुन्नारदेव में बच्चों का तालीमी मुक़ाबला हुआ संपन्न | New India Times

मो.मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में बच्चों का तालीमी मुक़ाबला हुआ संपन्न | New India Times

जुन्नारदेव नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 – 15 में स्थित मदीना माजरी मस्जिद में बच्चों का दीनी इस्लामी तालीमी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए शानदार तकरीरें, नात शरीफ पेश की। छोटे-छोटे बच्चे द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल.) के जीवन परिचय पर संक्षिप्त तकरीरें करके खूब तालियां बटोरी। तालीमी मुकाबले में कुरान शरीफ को देखकर पढ़ने का कंपटीशन किया गया। कुछ बच्चों ने अरबी कुरान का हिंदी में अर्थ बताकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सुरीली आवाज में नात शरीफ, हम्द पेश किया। इन प्रतिभाशाली बच्चों की हौसला अफजाई के लिए कमेटी की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जुन्नारदेव में बच्चों का तालीमी मुक़ाबला हुआ संपन्न | New India Times

इस मौके पर माजरी मस्जिद कमेटी के सदर आबिद खान, इकबाल खिलजी, हाफिज सैयद अली, आसिफ खान, साहिल खान, नवाज अंसारी, आबू सलीम, हाजी शाहिद खान, अब्दुल गफ्फार खान, हाफिज अरशद, हाजी रफीक कुरेशी, हाजी जहांजैब लाला, आसिफ खान एवं कमेटी के मेंबर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version