महा ऋषि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी/अब्दुल कुद्दुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

महा ऋषि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर अनेक कार्यक्रम हुए संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला के वार्ड क्रमांक 14 में सेवा बस्ती में महा ऋषि भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर समाज जनों ने कार्यक्रमों की शुरुआत महामंत्र गायत्री मंत्र जाप कर दीप यज्ञ कर महा आरती पूजा अर्चना कर रामायण के रचाईता महा ऋषि भगवान वाल्मीकि जी का महा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया तथा आजाद भारत के पहले उपप्रधानमंत्री अखंड भारत के रचयिता गृहमंत्री सरदार वल्लभ पटेल की जन्म जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय गोरक्षा के जिला अध्यक्ष राजू धानक, सनातन धर्म के रतलाम जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय भाटी, हिंदू जागरण सेना अध्यक्ष के रवि परमार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पार्षद लिला भाभर, राजु धानक संत महा मूनी नारद के सानिध्य में उनके आशिर्वाद से रामचरित मानस के रचयिता कर महा ऋषि भगवान महान संत बने राम राज्य की स्थापना कर पूरे जगत में आदर्श भाईचारा प्रेम का संदेश दिया। विजय पाटी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सफाई सेवक थांदला ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता दिलीप, चनाल रवि डागर, गौरव खोड़े, दुर्गेश चनाल, व मनोज छपरी राहुल चौहान, ऊंटवाल हरीश चौहान मातृशक्ति बच्चे समाजनं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भोला बारोसिया ने किया व आभार रवी डागर ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version