धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में गुर्जर महापंचायत को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में गुर्जर महापंचायत को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात | New India Times

भरतपुर के पीलूपुरा में हो रही गुर्जर महापंचायत को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस की माकूल व्यवस्था की है। इसको लेकर जिले में 7 आरपीएस अधिकारीयों, 8 पुलिस निरीक्षकों, 12 उप निरीक्षकों सहित करीब 400 जवानों का जाब्ता जिले में अलग-अलग जगह तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखाव ने बताया है कि जिले में सागरपाडा, वाटरवर्क्स चौराहे, गुलाब बाग, बस स्टैंड, जगदीश तिराहा, भोगीराम कॉलोनी मोड, सैंपऊ बाईपास, सुआ का बाग, मांगरौल रोड मनियां, बरैठा, कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, धौलपुर-बाडी रोड, धौलपुर-रुपवास रोड, बाड़ी-सरमथुरा रोड, दिहौली-राजाखेडा रोड, मौरोली एवं गुर्जर कॉलोनी सहित कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ म तैनात किया गया है, जो किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है, कानून व्यवस्था खराब ना हो इसकी पूरी तैयारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version