ग्राम पंचायत पनारा में शुरू हुआ शिव मंदिर सड़क निर्माण कार्य | New India Times

मो.मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पनारा में शुरू हुआ शिव मंदिर सड़क निर्माण कार्य | New India Times

ग्राम पंचायत पनारा वार्ड नंबर 1 में वर्षों से शिव मंदिर सड़क निर्माण की मांग ग्राम वासियों व वार्ड वासियों द्वारा की जा रही थी, इस समस्या को अखबार द्वारा उठाया गया जिसे जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन ने गंभीरता से लिया। शिव मंदिर 80 से 90 वर्ष पुराना है लेकिन इस धार्मिक धरोहर को क्षेत्रवासी भूल चुके थे लेकिन अखबार के माध्यम से और वार्ड वासियों ने यह सड़क निर्माण की मांग की जिसे जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सीओ सुरेंद्र साहू, ग्राम पंचायत पनारा की सरपंच श्रीमती भागवती ध्रुवे ने गंभीरता से लेते हुए प्रयास कर सड़क निर्माण कार्य आरंभ करा दी है। सड़क शिव मंदिर से बड़े पनारा तक 45 मीटर बनाई जाएगी और मंदिर प्रांगण से 12 मीटर सड़क मरम्मत कार्य अलग से किया जाएगा जिससे क्षेत्रवासी वार्ड वासी सभी भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आसानी से मंदिर तक पहुंचेंगे। इस कार्य के लिए पंचायत और अखबार का ग्राम वासियों ने आभार प्रकट किया है। जन समस्या इसी प्रकार हल होती रहे यही आशा ग्राम पंचायत पनारा वासी रखते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article