फर्जी अभिलेखों के आधार पर धान विक्रय हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सत्यापन की जुगत में लगे 26 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

फर्जी अभिलेखों के आधार पर धान विक्रय हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सत्यापन की जुगत में लगे 26 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर | New India Times

गलत अभिलेखों के आधार पर धान विक्रय हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सत्यापन की जुगत में लगे 26 काश्तकारों के विरुद्ध प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है।

तहसील मितौली के ग्राम औरंगाबाद में 26 व्यक्तियों द्वारा धान विक्रय किए जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के सत्यापन एवं जांच के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल सरोज कुमार ने सभी 26 आवेदन फर्जी व संदिग्ध पाए गए। उक्त आशय की पूरी रिपोर्ट क्षेत्रीय लेखपाल ने उप जिलाधिकारी मितौली दिग्विजय कुमार सिंह को दी। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम मितौली ने इस पर गहनता से जांच शुरू की। बताते चलें कि उक्त सभी 26 ऑनलाइन आवेदनों में 200 कुंतल से अधिक धान विक्रय करने हेतु आवेदन किया गया था। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त आवेदनों में कुछ आवेदन तो ऐसे हैं जिनका उस गांव से कोई लेना-देना नहीं था। कुछ ऐसे काश्तकार हैं जिनके पास इतनी भूमि भी नहीं है। कुल मिलाकर सभी 26 आवेदनों में आवेदक किसी तरह अपना सत्यापन कराकर धान विक्रय करने की जुगत में थे।

एसडीएम मितौली दिग्विजय कुमार सिंह ने उक्त आशय की पूरी जानकारी जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर क्षेत्रीय लेखपाल सरोज कुमार के माध्यम से थाना मैगलगंज में सभी 26 आवेदकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो किसानों का हक मारने एवं शासन की मंशा के विपरीत कार्यों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article