शहर कोतवाली गैरतगंज में पदस्थ थाना प्रभारी संजय दुबे ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​
शहर कोतवाली गैरतगंज में पदस्थ थाना प्रभारी संजय दुबे ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या | New India Timesशहर कोतवाली गैरतगंज में पदस्थ थाना प्रभारी संजय दुबे ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, उन्हें बेहद नाजुक हालत में रायसेन ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मूल रूप से होशंगाबाद निवासी श्री संजय दुबे गैरतगंज में करीब एक साल पदस्थ श्री दुबे पंचवटी के सामने किराये के मकान में रहते थे। ​शहर कोतवाली गैरतगंज में पदस्थ थाना प्रभारी संजय दुबे ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या | New India Timesघर में उनकी पत्नी थी। गुरूवार सुबह उनके निवास पर गोली चलने की आवाज़ सुनाई देने पर पत्नी उनके कमरे में पुहंची तो देखा कि श्री दुबे खून में लथ पथ पड़े हुए थे, मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालात बेहद नाजुक होने पर उन्हें रायसेन ले जाया गया लेकिन श्री दुबे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि श्री दुबे पिछले दो दिन से भरी तनाव में थे, इसका कारण फिल्हाल पता नहीं चल सका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version