हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर
(राजस्थान), NIT:

स्कूल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष डॉ अनुज शर्मा को राजस्थान निजी कॉलेज संघ का जिला अध्यक्ष बनाने पर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन मित्र मंडल द्वारा किया गया ।
सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि गंगापुर सिटी आप सभी के सहयोग से एजुकेशन जोन बन रहा है और मौजूदा समाज को ताकत देने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि हम सब मिलकर अच्छे भाव से गंगापुर सिटी में शिक्षा जगत को एक नया प्लेटफार्म दें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ अनुज शर्मा को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह को शिवरतन गुप्ता, डॉ विजेंद्र गुर्जर, इंजीनियर उमेश शर्मा, डॉक्टर महेंद्र मीणा, हेमंत शर्मा, देवेंद्र भावसर, केलम मैडम, ओम प्रकाश गुप्ता, रीना पल्लीवाल, राजीव पल्लीवाल, सविता बंसल, महेंद्र शर्मा प्रिंसिपल आदि ने भी बारी बारी से जिलाध्यक्ष का सम्मान किया।
