दतिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों औऱ अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों का किया निरीक्षण | New India Times

गुलशन परूथी, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों औऱ अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों का किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. विजय दत्ता और पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह ने गुरूवार को भाण्ड़ेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर धमना एवं उनाव बालाजी चेक पोस्ट का भी अवलोकन कर तैनात एसएसटी दल से जानकारी ली।
कलेक्टर श्री दत्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने इस दौरान मतदाताओं से अपील की कि वह 3 नवम्बर को स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर बिना किसी दबाव और प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उन्हें मतदान के संबंध में किसी भी प्रकार का दबाव या प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना भी रिटर्निग आॅफीसर भाण्ड़ेर एवं पुलिस अधिकािरयों तथा सेक्टर अधिकारियों सहित उन्हें भी बताए। जिससे संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version