1 करोड़ 3 लाख 76 हजार लागत की बनी पानी टंकी, फिर भी ग्रामीण पानी की समस्या से हैं परेशान | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

1 करोड़ 3 लाख 76 हजार लागत की बनी पानी टंकी, फिर भी ग्रामीण पानी की समस्या से हैं परेशान | New India Times

सागर जिले की देवरी जनपद की ग्राम पंचायत छिंदली में पानी की समस्या के निराकरण हेतु क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव द्वारा नल जल योजना के तहत करीब 1 करोड़ 3 लाख 76 हजार रूपये की लागत से बनी पानी की टंकी का ग्रामीण जन को लाभ आज भी नहीं मिल पा रहा है और ग्रामीण पीने के लिये पानी व अन्य उपयोग के लिये पानी की अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्राम में करीब एक माह से नल जल योजना की पाइप लाइन बंद पड़ी है व ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं जिसकी शिकायत पी एच ई विभाग देवरी व संबंधित ठेकेदार से ग्रामीणों द्वारा की गई मगर समस्या का निराकरण नहीं किया गया और अभी तक लाइन बंद पड़ी हुई है। ग्रामीणों को पानी के लिये करीब एक किलो मीटर दूर जाना पड़ रहा है तो कई लोगों को ग्राम में लगे हैडपंप पर लंबी लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है मगर प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version