आईएएस अधिकारी के पैतृक निवास पर आयकर विभाग का छापा | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​आईएएस अधिकारी के पैतृक निवास पर आयकर विभाग का छापा | New India Timesचार जिलों केे आयकर विभाग की टीमो ने भोगांव के छोटा बाजार स्थित आईएएस अधिकारी डाॅ विमल कुमार शर्मा के पैतृक आवास पर छापा मारा। आयकर विभाग की टीमों ने डाॅ शर्मा के विभिन्न संदिग्ध जनपदों में स्थित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही में आयकर विभाग ने डाॅ शर्मा की कौन कौन सी संपत्ति को संदिग्ध माना है इस सबंध में कोई भी जानकारी टीम द्वारा दिये जाने से इंकार कर दिया है। टीम ने डाॅ शर्मा के घर में घुसते ही उनके पूरे परिवार के मोबाइल अपनी देखरेख में ले लिये।

बुधवार को प्रातः 8 बजकर 25 मिनट पर गाजियावाद, आगरा, एटा एवं मैनपुरी की आयकर विभाग की टीमों के लगभग 30 अधिकारियों ने सयुक्त रूप से छोटा बाजार स्थित आईएएस0एस डाॅ विमल शर्मा के घर पहुंचकर छापामारा। जिस समय अधिकारी पहुचें उस समय शर्मा के घर पर उनके भाई डाॅ शैलेन्द्र शर्मा व शरद शर्मा मौजूद थे। आयकर विभाग की टीम ने घर में मौजूद सभी सदस्यों को बाहर जाने व बाहर के लोगों को अंदर आने से रोक दिया। कार्यवाही को लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई ब्यान नहीं दिया है। 

जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही मैनपुरी आयकर विभाग के प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में की गयी है। कार्यवाही के दौरान विमल कुमार के घर के बाहर बनी दुकानों के किरायेदार प्रेम कुमार गुप्ता एवं अलाउद्दीन मंसूरी से किरायेदारबकब से हैं तथा कितना किराया किसे और कब देते हैं सबंधी पूछताछ की। 

आयकर अधिकारियों ने डॉ शर्मा के घर में पायी गयीं ग्रामीण आॅफ आर्यवृत्त बैंक की शाखा भोगांव में हाथो की लगभग एक घण्टे तक बारीकी से जांच पड़ताल की। उन्होंने डाॅ शर्मा के सभी परिजनों के खातों को भी चैक किया।

आयकर विभाग की यह कार्यवाही बेहद गुप्त रूप से की गयी। इस कार्यवाही की किसी को भनक तक नही लगी। अचानक सुबह जब आयकर विभाग के अधिकारियों की गाड़ियां विमल कुमार शर्मा के घर प्रातः 8:35 पर पहुंची तो पहले किसी को भी इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि इतने बडे अधिकारी के घर आयकर विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कार्यवाही की है। बाद में जब लेागों को यह मालूम पड़ा कि आयकर विभाग की टीम का छापा है तो बड़े व्यापारियों में हड़कम्प मच गया और कई बड़े व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर नो दो ग्यारह हो गये। 
डाॅ. विमल कुमार शर्मा गाजियावाद और फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। डाॅ. विमल शर्मा की पत्नी ममता शर्मा मेरठ में आरटीओ पद पर कार्यरत हैं। डाॅ.  शर्मा के बड़े भाई अनिल शर्मा मैनपुरी खरगजीत नगर में रहते हैं जबकि एक अन्य बड़े भाई डाॅ. शैलेन्द्र शर्मा अपना डेयरी फार्म चलाते है तथा छोटे भाई शरद शर्मा डाकघर में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। कहा जा रहा है आयकर विभाग की एक डॉ शर्मा की पत्नी के मेरठ स्थित आवास पर भी कार्यवाही की है। 

आयकर विभाग की टीम ने डाॅ शर्मा के घर मे जाचं के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को घर के वाहर आने जाने नहीं दिया वहीं उनके घर में किरायेदार के रूप में रह रहे पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी को भी घर से वाहर आने जाने की अनुमति नहीं दी।

By nit

Exit mobile version