तीन मानसिक रोगियों को ले जाकर नहलाया गया और स्वच्छ कपड़ा पहना कर कराया गया भोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

तीन मानसिक रोगियों को ले जाकर नहलाया गया और स्वच्छ कपड़ा पहना कर कराया गया भोजन | New India Times

मानवता सेवा समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष रामचरण बोयत के नेतृत्व में नगर के मानसिक रोगियों को नदी पर ले जाकर, नहला धुला कर, स्वच्छ कपड़े पहना कर तथा भोजन कराकर उसे पुनः उसी स्थान पर वापस लाकर छोड़ने का पुण्याई काम निरंतर जारी है। इस क्रम में समिति के पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को तीन मानसिक रोगियों को नगर के विभिन्न स्थानों से नदी पर ले जाकर उनका स्नान कराया और अच्छे कपड़े पहना कर उन्हें उसी स्थान पर वापस लाकर छोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि मानवता सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगर के मानसिक रोगियों की सेवा करने का पुण्याई कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिस की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version