मप्र मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर के पदाधिकारियों ने पूर्व एनसीपी विधायक हमीद क़ाज़ी का स्वागत कर किया आभार प्रकट | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मप्र मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर के पदाधिकारियों ने पूर्व एनसीपी विधायक हमीद क़ाज़ी का स्वागत कर किया आभार प्रकट | New India Times

मध्य प्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी जिला इकाई बुरहानपुर एवं उर्दू राबता कमेटी जिला बुरहानपुर के द्वारा कक्षा 9 वीं के नामांकन में उर्दू विषय प्रदर्शित नहीं होने से एवं पोर्टल बंद हो जाने से अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को हो रही व्यवहारिक कठिनाइयों के मद्देनजर इन संस्थाओं के द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण मध्यप्रदेश भोपाल को संबोधित करते हुए 22.10.2020 को एक पत्र प्रेषित कर उस की प्रतिलिपि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर बुरहानपुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायिका बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर उक्त समस्या से अवगत कराया था। इस समस्या को लेकर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व एनसीपी विधायक, कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीदउद्दीन क़ाज़ी को भी अवगत कराने पर उनके द्वारा इस समस्या के सम्बन्ध में भोपाल तथा इंदौर के उच्च अधिकारियो से तुरंत परस्पर वार्तालाप कर उर्दू का पोर्टल चालू करने के संबंध में चर्चा की गई, जिसके परिणाम स्वरुप 24 अक्टूबर 2020 को शासकीय पोर्टल पर प्रथम विषय के रूप में उर्दू भाषा अब प्रदर्शित होकर चालू हो गई है। प्रदेश के उर्दू माध्यम के समस्त छात्र छात्राए अब अपना नामांकन करा सकते है l उर्दू भाषा के प्रथम स्थान के समबन्ध में जो भ्रांतियां व भ्रम था, वह वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है एवं पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी के प्रयासों से इस कार्य में सफलता मिलने पर संस्था के पदाधिकारी गण सर्वश्री सैयद जुज़र अली, शऊर आशना, मसूद रियाज वारसी, एडवोकेट इदरीस खान, अता उल्लाह खान, आलम नश्तरी द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार प्रकट किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version