प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को बागसेवनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को बागसेवनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

बागसेवनिया पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो भोले भाले लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बागसेवनिया में फरियादी राजीव कुमार पिता समीर कुमार चौधरी उम्र 47 साल निवासी ग्लोबल पार्क सिटी कटारा हिल्स भोपाल की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी राजेश पिता सुंदर लाल मालवीय उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भगवाड़ा थाना डोलरिया जिला होशंगाबाद हाल निवास नंबर 02 बरखेड़ी भोपाल को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से विभिन्न बैंकों के आईडी कार्ड लोन के दस्तावेज पासपोर्ट आदि मिले हैं, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article