25 लाख रूपये से अधिक की कीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा था कॉम्प्लेक्स, तहसीलदार ने कार्यवाही कर जमीन को लिया कब्जे में | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

25 लाख रूपये से अधिक की कीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा था कॉम्प्लेक्स, तहसीलदार ने कार्यवाही कर जमीन को लिया कब्जे में | New India Times

ग्वालियर के भितरवार में एसडीएम अश्वनी कुमार के निर्देशन में तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव ने भितरवार नगर में अतिक्रमियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भितरवार नगर से करेरा रोड वार्ड नंबर 5 जाने वाली रोड पर पश्चिम दिशा में स्थित शासकीय भूमि पर कब्जा कर कॉन्प्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही थी जिसकी शिकायत तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव को मिली जिस पर कार्यवाही करते हुए आज नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली राजस्व निरीक्षक सुरेश नागक पटवारी तथा नगर परिषद के सफाई दरोगा अतिक्रमण प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई तथा भवन निर्माण में उपयोग आने वाली सामग्री को जप्त कर प्रकरण बनाया।

शासकीय जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है इसी क्रम में आज भितरवार एसडीएम अश्वनी कुमार रावत के निर्देशन में तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा आज कार्रवाई की गयी।बताया जा रहा है अतरिक्रमन कि जा रही जमीन कि कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है।ये कार्यवाही प्रशासन ने वार्ड 5 में की है।प्रशासन ने कार्यवाही कर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article