रहीम शेरानी/अब्दुल कुद्दुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थांदला काकनवानी के पास ग्राम पंचायत चोखवाडा में बन रहे केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत 8 लेन सुपर फास्ट रोड पर निमाणाधीन ब्रिज के गिरने से 12 मजदुर गंभीर घायल हो गए हैं जबकि एक मजदूर की मौत हो गई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान एक बार फिर से हादसा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काकनवानी के करीब नवापाड़ा व चोखवाडा के बीच ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा था, हादसा उस समय हुआ जब सरिया बांधने का कार्य चल रहा था। हादसे में मजदूर नवापारा निवासी भूंडा पिता शैतान कटारा उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई
वहीं अन्य 12 मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए थांदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
