हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

माता के नवरात्रों में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना उपनगर ग्वालियर के सेवानगर इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेवानगर इलाके में रहने वाले वसीम खान नामक युवक ने तीन वर्ष के बच्ची के साथ माता के मंदिर के पास दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने मंदिर पर खेल रही मासूम को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। आरोपी पर पहले से ही दो अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में के लिया है।
