करोना काल में आर्थिक दंश झेल रहे लोगों पर महंगाई की मार | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

करोना काल में आर्थिक दंश झेल रहे लोगों पर महंगाई की मार | New India Times

जहाँ कोरोना महामारी में लगाए गए लाॅकडाउन के दौरान आम लोगों की आर्थिक स्थिति डामाडोल हो चुकी है वहीं मध्यम वर्गीय एवं गरीब परिवार आर्थिक रुप से कंगाली के दौर से गुजर रहा है। लाॅकडाउन के पश्चात अन्य लाक की प्रक्रिया प्रारंभ होने से आम लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति पटरी पर आने की उम्मीद जागी थी जिस पर अब क़मर तोड़ महंगाई ने एक बार फिर पानी फेर दियाहै। खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं, हरी सब्जियों के दाम सुनते ही आम आदमी लाल पीला हो जा रहा है। प्याज का भाव सुनकर गरीब के आंसू निकल रहे हैं। महंगाई के कारण गरीब की थाली से दाल एवं सब्जी कोसों दूर होती जा रही है और सरकार भी हाथ पर हाथ रखे बैठी है, गरीबों का दाना पानी जैसे मानो बंद होने की कगार पर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version