अधूरी पुलिया निर्माण से जनता परेशान | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अधूरी पुलिया निर्माण से जनता परेशान | New India Times

जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद विभिन्न अधूरे निर्माण कार्यों में मलहम पट्टी लगाने का कार्य कर रही है जिसमें कुछ कार्य स्थाई रूप से हो रहे हैं और कुछ अस्थाई रूप से हो रहे हैं। इन आस्थाई रूप से होने वाले कार्यों में वार्ड क्रमांक 6 की नवनिर्मित पुलिया भी है जिसमें रिटर्निंवाल एप्रोच सड़क नहीं बनी इसमें नापा द्वारा आस्थाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया। नवनिर्मित पुलिया में हुई अनियमितता के कारण पुलिया पार करना दुर्घटनाओं को निमंत्रण देना है। पुलिया के गलत निर्माण से खेतों की मिट्टी कटाव जारी है जिसकी शिकायत अनिल जगदेव ने एसडीएम से की है। जगदेव ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि वार्ड नंबर 6 में बनी पुलिया नियमों को ताक में रखकर बनाई गई जिसके कारण उनके खेत की मिट्टी कटाव के साथ विशाल जामुन का पेड़ धराशाई हो गया है। पिछली आदर्श परिषद द्वारा उक्त पुलिया का निर्माण कार्य के लिए 22 लाख का ठेका दिया गया था लेकिन पुलिया बनाते बनाते 45 लाख ठेकेदार द्वारा खर्च किए जा चुके हैं जिसका अतिरिक्त काम का बिल का कोई प्रस्ताव पिछली परिषद एवं पूर्व स्वर्गीय इंजीनियर द्वारा नहीं लिया गया जिसके कारण उक्त ठेकेदार भी अपने बिल लेने के लिए नगर पालिका में गुहार लगा रहा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा निर्माण कार्य के बाद काम बंद कर दिया। पुल की रिटर्निंगं वॉल भी नहीं बनाई गईहै जिसके कारण पुल भी गिरने की कगार पर है। पुलिया के दोनों ओर गड्ढ़े हो चुके हैं। पुलिया के साइड की मिट्टी बरसात के कारण बह रही है जिससे पुलिया में खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश साहू एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिया मरम्मत में नगर का निकला हुआ सीमेंट कंक्रीट के मलबे से एप्रोच रोड अस्थाई रूप से बनाई जा रहा है यह पुलिया सड़क मार्ग नगर के वार्ड क्रमांक 6 संकल्प आईटीआई से जनपद कार्यालय तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय शासकीय कॉलेज की ओर जाता है।

By nit

Exit mobile version