खबर का असर: खबर प्रकाशित होने के बाद मेघनगर में सड़क का कार्य हुआ शुरू, ठेकेदार की हिटलर शाही के समाचार प्रकाशित होने के बाद सड़क का कार्य है प्रगति पर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

खबर का असर: खबर प्रकाशित होने के बाद मेघनगर में सड़क का कार्य हुआ शुरू, ठेकेदार की हिटलर शाही के समाचार प्रकाशित होने के बाद सड़क का कार्य है प्रगति पर | New India Times

यह झाबुआ जिले का दुर्भाग्य है कि जिले में ख्याति प्राप्त सांसद एवं जिले के एक से बढ़ कर एक माने हुए विधायक सत्ता पक्ष एवं तमाम दबंगों का वरदहस्त प्राप्त कर मुख्यमंत्री के आशिर्वाद प्राप्त कलेक्टर जिले में विराजमान होने के पश्चात भी जिले के आदिवासी एवं सामान्य जन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

खबर का असर: खबर प्रकाशित होने के बाद मेघनगर में सड़क का कार्य हुआ शुरू, ठेकेदार की हिटलर शाही के समाचार प्रकाशित होने के बाद सड़क का कार्य है प्रगति पर | New India Times

यह समाचार पिछले दिनों सोशल मीडिया एवं अखबारों में प्रकाशित होने के बाद नगर की सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। स्टेशन रोड से लेकर बस स्टैंड के मध्य सीमेंट कांक्रीट रोड बने अभी कुछ वर्ष भी नहीं बीते थे लेकिन नल जल योजना के ठेकेदार की मेहरबानी से नगर की सड़कें फिर से तालाबनुमा होकर गड्ढों का रूप ले लिया है। नगर की मुख्य सड़कों से भारी भरकम वाहन भी धड़ल्ले से बगैर रोक-टोक के गुजर रहे हैं।

खबर का असर: खबर प्रकाशित होने के बाद मेघनगर में सड़क का कार्य हुआ शुरू, ठेकेदार की हिटलर शाही के समाचार प्रकाशित होने के बाद सड़क का कार्य है प्रगति पर | New India Times

बस स्टैंड से लेकर ब्लॉक ऑफिस साईं चौराहे से लेकर डाक बंगला का सड़क मार्ग बिल्कुल गड्ढों में तब्दील हो चुका था जिस के समाचार अखबारों की सुर्खियां बन सोशल मीडिया पर भी छा रहे थे। नगर की सड़कों की दुर्दशा के कारण दिन भर धुल के गुब्बारे उड़ते नजर आते थे। होटलों पर तैयार होने वाली मिठाईयां, नमकीन आदि सामग्री ममें भी धूल रही थी। सड़क से गुजरने वाले राहागीर भी खासे परेशान होते रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जागा और कार्य को गति दी।

By nit

Exit mobile version