जुन्नारदेव विशाला मार्ग में पड़ा बड़ा गड्ढ़ा, गड्ढ़ा लेवल कराने के बाद फिर हुआ गड्ढा, सीईओ से पक्के निर्माण की उठी मांग | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विशाला मार्ग में पड़ा बड़ा गड्ढ़ा, गड्ढ़ा लेवल कराने के बाद फिर हुआ गड्ढा, सीईओ से पक्के निर्माण की उठी मांग | New India Times

शासकीय निर्माण कार्यों में आए दिन अनियमितताओं की शिकायतें प्रकाशित होती रहती हैं उसके बाद भी संबंधित विभाग के इंजीनियर एवं जनप्रतिनिधि घटिया निम्न स्तर का कार्य करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला जुन्नारदेव में प्रकाश में आया है। जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला – कालीमाटी रोड पर सड़क के किनारे विशाल गड्ढा दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। पिछली बरसात में भी इसी पुलिया के किनारे गड्ढा हुआ था जिसे जनपद के सीईओ द्वारा भरवा दिया गया था इस बरसात में फिर वहीं गड्डा हो चुका है, पुन: उतना ही बड़ा गड्ढ़ा होना पूर्व में किए गए कार्यों की अनियमितताओं को उजागर कर रहा है। इस विशाल गड्ढ़े से दुर्घटनाओं की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसकी सुध लेने में संबंधित विभाग उदासीन दिखा रहा है। ज्ञात रहे कि जुन्नारदेव तहसील कार्यालय के सामने से ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला रोड पर बड़ा गड्ढ़ा दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क के किनारे पुलिया के समीप कुआं नुमा बड़ा गड्ढ़ा हो गया है जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसके तत्काल मरम्मत की मांग ग्रामीण जनता ने की है। पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान इसी पुलिया के बाजू में इसी तरह का गड्ढ़ा हो चुका था जिसे तत्कालीन जुन्नारदेव एसडीएम, सी ई ओ द्वारा रिपेयरिंग करा दी गई थी। इस गड्ढ़े की मरम्मत में विभागीय लापरवाही के कारण पुन: उसी स्थान पर गड्ढ़ा हो चुका है। पुल के समीप नाले का पानी बहता रहता है जिससे पुल के आजू-बाजू की मिट्टी बह रही है जिसके चलते अत्यधिक बड़ा गड्ढ़ा हो चुका है। इस गड्ढ़े को कांक्रीट एवं फाड़ी पत्थरों से पक्का बनाने की मांग ग्राम पंचायत विशाला के लोगों ने जनपद के सीईओ से की है। यही गड्ढ़ा भारी बरसात के कारण दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। इसकी मरम्मत की मांग बलीराम हरसूले, फैजान, अशोक वाजपेयी, सलीमउद्दीन, वीरेंद्र अग्रवाल, साबिर खान, सरस्वती उइके, यमराज सहारे, राजकुमार गुप्ता, विपिन सहित समस्त ग्राम वासियों ने गड्ढ़े को तत्काल भराने की मांग की है एवं सड़क मार्ग को पक्का डामरीकृत सड़क बनाने की मांग की है।

By nit

Exit mobile version