बुरहानपुर के होनहारों ने NEET में प्राप्त की सफलता | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के होनहारों ने NEET में प्राप्त की सफलता | New India Times

नीट की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर जहां शोएब आफताब ने कीर्तिमान स्थापित किया, वही बुरहानपुर के मुस्लिम युवक और युवतियों ने भी सफलता प्राप्त करके बुरहानपुर सहित परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सदन महाविद्यालय के उर्दू एवं फारसी विभाग अध्यक्ष एवं उर्दू रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर एस एम शकील के चिरंजीव मोहम्मद हसनैन ने नीट में 720 में से 620 अंक अर्जित किया है। हसनैन ने गत वर्ष भी नीट की परीक्षा दी थी किंतु उनकी मंशा अनुसार शासकीय कॉलेज नहीं मिलने के कारण उनका प्रवेश नहीं हो सका था। इस साल उन्होंने अधिक श्रम करके सफलता प्राप्त की है।

बुरहानपुर के होनहारों ने NEET में प्राप्त की सफलता | New India Times

इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक हमीद काज़ी, युवा नेता नूरुद्दीन काजी, सेवा सदन शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सेवा सदन महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ, मध्य प्रदेश हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा, मध्य प्रदेश आज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला हज कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, हर्फ हर्फ आईना सोसायटी बुरहानपुर के अध्यक्ष इकबाल अंसारी आईना, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर जलील बुरहानपुरी, शासकीय शिक्षक एवं शायर ताहिर नक्काश, मास्टर अकरम ज़िया अंसारी ने मोहम्मद हसनैन को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े समाचार एंकर एडवोकेट मोहम्मद फारुक़ की पुत्री एवं वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक जानी मास्टर की पोती राबिया फारुकी पिता एडवोकेट मोहम्मद फारुक ने भी नीट परीक्षा में 586 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग में कार्यरत मास्टर मुश्ताक निज़ामी के चिरंजीव फ़ुरक़ान अहमद निजामी ने नीट परीक्षा में 457 अंक अर्जित किया है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सैयद अतीक अली, बुरहानपुर न्यायालय के समस्त अधिवक्ता गण, शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षकों सहित शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों आदि ने राबिया फारुकी और फुरकान अहमद निजामी को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version