प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुट तालाब में शासन के नियमों का पालन करते हुए इस वर्ष भी जैन परिवार द्वारा की गई माताजी की प्रतिमा की स्थापना | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुट तालाब में शासन के नियमों का पालन करते हुए इस वर्ष भी जैन परिवार द्वारा की गई माताजी की प्रतिमा की स्थापना | New India Times

मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब के महंत श्री मुकेश दास जी ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शासन के नियमों को ध्यान मे रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। महंत श्री मुकेश दास जी सुरेश चंद पूरणमल जी जैन, रिंकू जैन, जैकी जैन एवं जैन परिवार द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना आरती विधिवत रूप से की गई। सीमा सुरेश चंद जैन एवं पूजा जैन द्वारा कन्याओं का कंकू तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर कन्या पूजन किया गया तत्पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का शुभ मुहूर्त में आई हुई कन्याओं में वितरण किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद जैन महंत मुकेश दास जी द्वारा सभी भक्तों को सभी स्नेही जन को जो पिछले 12 वर्षों से वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तलाव मेघनगर के अनेक कार्यक्रमों से हनुमान जयंती गुरु पूर्णिमा अन्नकूट एवं दुर्गा महोत्सव आदि से जुडे़ हुए हैं उन सब को दुर्गा महोत्सव की बधाई भी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version